उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

वंदे मातरम सिर्फ गाओ नहीं..निभाओ भी, अखिलेश यादव का पलटवार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज सत्ता पर पूंजीवाद का इतना दबदबा हो चुका है कि बड़ी कॉरपोरेट कंपनियाँ सरकार को अपनी मर्ज़ी से चलवा रही हैं। उन्होंने इंडिगो एयरलाइन विवाद पर सवाल उठाते हुए कहा— “इधर हम लोग देख रहे हैं कि इंडिगो फ्लाइट ने ही सरकार को झुका दिया।”

बीजेपी केवल देशभक्ति के नारों तक सीमित

उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी नहीं, बल्कि राष्ट्र “विवादी” पार्टी करार देते हुए कहा कि बीजेपी केवल देशभक्ति के नारों तक सीमित है, जबकि असलियत में उनकी नीतियाँ देशहित के खिलाफ हैं।अखिलेश यादव ने देश की संस्कृति और जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए कहा— “वंदे मातरम गाने के साथ-साथ हमें निभाना भी चाहिए।” इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल प्रतीकों की राजनीति करती है, राष्ट्र निर्माण में उनकी कोई सार्थक भूमिका नहीं है।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को याद करते हुए अखिलेश बोले— “कैपिटलिस्ट किल्स कैपिटलिस्ट… और जब पूंजीवादी हावी हो जाएंगे सरकार पर तो ऐसा ही होगा।” उन्होंने दावा किया कि वर्तमान शासन में आम नागरिकों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की चल रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज़ उठाने में कभी पीछे नहीं रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button