उप्र न्यूज़

लखनऊ में दरोगा ने खुद को मारी गोली, मौत

लखनऊ । राजधानी के महानगर थानाक्षेत्र में एक दरोगा ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दरोगा ने क्यों सुसाइड किया। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरोगा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे मूलरूप से कन्नौज जनपद के तिर्वा के सिल्सरा गांव के रहने वाले थे।

गोली की आवाज सुनकर दौड़े लोग

महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित निजी आवास पर दरोगा ज्ञान सिंह उम्र करीब 54 वर्ष ने खुद को गोली मार लिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और गोली से घायल ज्ञान सिंह को अस्पताल लेकर भागी। जहां पर देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि दरोगा ने सुसाइड करने से पहले साले को फोन करके कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दरोगा के गोली मारने की सूचना सुबह महानगर पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। दरोगा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था। अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मारी है। गोली की आवाज सुनने पर आसपास के लोग दौड़े तो देखा ज्ञान सिंह खून से लथपथ पड़े हुए थे।

गोली मारने से पहले साले को किया था फोन

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दारोगा ज्ञान सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि ज्ञान सिंह साल भर पहले ही आर्म्स पुलिस के दारोगा बने थे। लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास ही किराए पर कमरा ले रखा था। पुलिस के मुताबिक, ज्ञान सिंह ने सुसाइड करने से पहले अपनी बेटी, बेटा और परिवार के अन्य सदस्यों से बात की थी। बात करते हुए ज्ञान सिंह ने कहा कि हम बहुत परेशान है, नौकरी में मन नहीं लग रहा है। इसके बाद अपने आप को गोली मार लिया। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button