लखनऊ । उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2025 बैच के 21 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती दी जा रही है। प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति के बाद इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में सहायक मजिस्ट्रेट और सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

ये सभी अधिकारी मसूरी प्राप्त कर रहे प्रशिक्षण

ये सभी अधिकारी Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration (मसूरी) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और 17 अप्रैल 2026 को उनका प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा होगा। इसके तुरंत बाद इन्हें जिलों में भेजा जाएगा, जहां ये प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन प्रशिक्षु अधिकारियों की तैनाती उनके फील्ड अनुभव और कार्यक्षमता को परखने के उद्देश्य से की जा रही है।

फील्ड पोस्टिंग के दौरान ये अधिकारी जनता की समस्याअों का करेंगे समाधान

जिलों में कार्य करते हुए उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती तय होगी।फील्ड पोस्टिंग के दौरान ये अधिकारी कानून-व्यवस्था, राजस्व कार्य, विकास योजनाओं की निगरानी और आम जनता की समस्याओं के समाधान जैसे अहम प्रशासनिक दायित्व निभाएंगे।सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से नए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव मिलेगा और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *