उप्र न्यूज़

कलयुगी बेटे ने किया मां की ममता का खून, पीट कर उतारा मौत के घाट

अंबेडकरनगर । कलयुगी बेटे ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी ही मां को निर्ममता पूर्वक पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना प्रकार थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।यह घटनाक्रम रविवार की सुबह 9 बजे का बताया जा रहा है। जहां महरुआ थाना क्षेत्र का खजूरडीह गांव में आज सुबह कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

रोंगटे खड़े कर देने वाले यह घटनाक्रम जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंच इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।कलयुगी बेटे पंकज द्वारा अपनी मां सोना देवी को पीट पीट कर मौत के घाट उतारने के इस दुर्दांत मामले में हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है साथ ही शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि आज रविवार की सुबह इस घटनाक्रम को कलयुगी बेटे ने अंजाम दिया है। आरोपी युवक पंकज को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है,और आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सबको अभी रक्षा में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button