लखनऊ । राजधानी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5.549 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है।यह कार्रवाई Anti Narcotics Task Force Uttar Pradesh की बाराबंकी इकाई द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी Mohammad Imran पुत्र मोहम्मद सुल्तान निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर, जिला Barabanki को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह न्यू हैदरगंज क्षेत्र, थाना ठाकुरगंज में रह रहा था।
ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम और क्रेडिट कार्ड बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी को 6 मार्च 2026 को Aga Baqar Imambara के सामने बने मैदान से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.549 किलोग्राम हेरोइन, एक हुंडई क्रेटा कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 6,080 रुपये नकद, तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम और क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए।इस मामले में थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ में NDPS Act 1985 की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह हेरोइन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा Campbell Road के आसपास कम दाम पर दी जाती थी। वह इस मादक पदार्थ को खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी आज भी हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए आया था, तभी एएनटीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और पुलिस अब इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।
कार्रवाई करने वाली टीम
इस कार्रवाई में एएनटीएफ बाराबंकी के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सूरज सिंह, मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे, आलोक सिंह, आदिल हाशमी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्रवाई में Lucknow Police Commissionerate के थाना चौक की टीम ने भी सहयोग किया।
