देश प्रदेश

रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और मेलोनी ने साथ किया पौधारोपण

नई दिल्ली । इटली दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच रोम में अहम मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक साथ पौधारोपण कर भारत और इटली की मजबूत होती दोस्ती का संदेश दिया। यह कार्यक्रम रोम के ऐतिहासिक विला डोरिया पैंफिली में आयोजित किया गया।

दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच विस्तृत वार्ता हुई

इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच विस्तृत वार्ता हुई। बैठक में भारत-इटली के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा पांच देशों के दौरे का अंतिम चरण है। रोम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पहले दोनों नेताओं ने अनौपचारिक मुलाकात और रात्रिभोज के दौरान कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की थी। उन्होंने रोम के प्रसिद्ध कोलोसियम का भी दौरा किया।

आपसी व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य भी तय

भारत और इटली ने अपने रिश्तों को अब “विशेष रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा दिया है। दोनों देशों ने वर्ष 2029 तक आपसी व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य भी तय किया है। इसके साथ ही तकनीकी ढांचे और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए निवेश बढ़ाने पर सहमति बनी।इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और वैश्विक लोकप्रियता की सराहना करते हुए कहा कि भारत और इटली के संबंध आपसी भरोसे और सम्मान पर आधारित हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button