उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

अतीक की बहन ने प्रताड़ित करने का पुलिस पर लगाया आरोप

प्रयागराज। स्थानीय न्यूज रिपोर्टस कल्ब में अतिक अहमद की बहन आयशा नूरी अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा तथा आयशा की बेटी उनजिला नूरी ने प्रेस वार्ता कर आयशा नूरी ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का सनसनी खेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहाे की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनके भाई अतीक अहमद से पांच करोड़ रुपए लिए थे अब वह पैसा वापस नहीं देना चाहते है ।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को काफी उकसाया

आयशा ने कहा कि विधान सभा सत्र में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को काफी उकसाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपराधियों को मिट्टी में मिलाने से जुड़ा ब्यान दिया ।इसके बाद यूपी एसटीएफ के अधिकारी अमिताभ यश पूरा मौका मिल गया है । राजनीति करना हमारे के लिए गुनाह बन गया है। अगर राजनीति करना गुनाह है तो पह गुनाह हमारे भाई ने कर दिया है ।सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेरे भाई अतिक गुजरात जेल गए है । हमें प्रताड़ित किया जा रहा हैं । कहां जा रहा कि तुम्हारे भाई को जेल से निकाल एन्कान्टर कर देंगे। आयशा ने कहां प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा हमें धमकी दे रहे ।

नन्द गोपाल नंदी ने ट्ववीट कर कहां कि लगाए गए आरोप निराधार है

हमारे भतीजे खतरे में है । हमारा घर गिराया जा रहा । हमारी भाभी यानि अतीक की पत्नी को साजिशन फंसाया गया है। नंदी कु पत्नी अभिलाषा वर्तमान मेयर है वह नहीं चाहती हमारी भाभी मेयर का चुनाव लडे़ । उमेश शुटआउट मे असद था कि नहीं इस सवाल पर खराब तबियत का हवाला देकर टाल गई। साथ ही उन्होंने कहां कि पुलिस हिरासत में हमें अखबार या टी वी देखने को नहीं मिली। जिस कारण हमें जानकारी नहीं शुटआउट का जो पोस्टर पुलिस ने जारी उसके बारे मे सवाल पर कहां कि हमने नहीं देखा ।वही दूसरी कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने ट्ववीट कर कहां कि लगाए गए आरोप निराधार है यह मुद्​दों को भटकाने का प्रयास है ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button