उप्र न्यूज़देश प्रदेश

होलिका दहन के दौरान युवक ने लगाई आग में छलांग, बचाने वाले ग्रामीण के भी जले हाथ

संभल । उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले के जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के नदरोली गांव में होलिका दहन के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां सिंहपुर गांव निवासी वीरपाल अचानक जलती हुई होलिका की आग में कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

ग्रामीण आग की लपटों पर गन्ना और जौ की बालियां भून रहे थे

बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव में Holi के अवसर पर होलिका दहन के बाद ग्रामीण आग की लपटों पर गन्ना और जौ की बालियां भून रहे थे। इसी दौरान वीरपाल अपने ससुर और साले के साथ वहां मौजूद था। जब उसके परिजन जौ भून रहे थे, तभी वीरपाल अचानक खड़ा हुआ, हाथ जोड़कर जलती हुई होलिका की ओर बढ़ा और आग की लपटों के बीच जाकर खड़ा हो गया।यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और उसे बचाने के लिए शोर मचाने लगे। इसी दौरान गांव के नीरेश कुमार ने साहस दिखाते हुए आग की लपटों में पहुंचकर वीरपाल को खींचकर बाहर निकाला।

नीरेश कुमार के हाथ भी आग की लपटों से झुलस गए

हालांकि इस दौरान नीरेश कुमार के हाथ भी आग की लपटों से झुलस गए। आग से बाहर निकलते ही वीरपाल जंगल की ओर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके जले हुए कपड़े हटाए गए और उसे तुरंत उपचार के लिए गुन्नौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना में वीरपाल को बचाने वाले नीरेश कुमार के हाथ भी जल गए हैं और उनका भी उपचार किया जा रहा है। वीरपाल ने अचानक आग में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद से गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : हैवानियत की हद! पति ने पत्नी की अश्लील फोटो डाल लिख दिया – ‘ग्राहक संपर्क करें’

यह भी पढ़े : होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे

यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button