रायबरेली । यूपी के रायबरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक धू-धू कर जलने लगी। घटना रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर रायपुर महेरी गांव के पास बुधवार देर रात हुई, जहां अंसार बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर सलोन की ओर जा रही थी।बताया जा रहा है कि बस में करीब 28 यात्री सवार थे। सफर के दौरान अचानक बस के अंदर से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

जान बचाने के लिए लोग चलती बस से ही कूदने लगे

आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए लोग चलती बस से ही कूदने लगे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।थाना प्रभारी राकेश चंद्रा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।इस घटना ने एक बार फिर परिवहन व्यवस्था और बसों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

यह भी पढ़े : 30 साल पुराने केस में बड़ा उलटफेर! राज बब्बर बरी, सजा का फैसला रद्द

यह भी पढ़े : “लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस!”— योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 26 इंजीनियरों पर गिरी गाज

यह भी पढ़े : पशु चिकित्सक की नवविववाहिता शादी के बाद प्रेमी संग फरार

यह भी पढ़े : CBSE परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: STF ने पकड़ा ‘सॉल्वर गैंग’, 9 आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *