उप्र न्यूज़देश प्रदेश

बलिया : दीक्षांत परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले 343 नए आरक्षी

संजीव सिंह, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 343 रंगरुटों ने पुलिस लाइन के मैदान में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड निकाली। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परेड की सलामी ली।

नए सिपाहियों ने पुलिस अधीक्षक का किया अभिवादन

दीक्षांत परेड में कुल 10 टोलियों के 343 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह साढ़े आठ बजे परेड कमांडर तृतीय ने परेड स्थल तक परेड को लेकर आए। नए सिपाहियों ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आगमन पर उनका अभिवादन किया।

रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण के बारे में बताया

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह ने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की। इस दौरान सजीव प्रसारण के जरिए नए रंगरुटों ने मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण के बारे में बताया।

अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया

मुख्य अतिथि डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के अंत में जिलाधिकारी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button