एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एसटीएफ, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के सेमरा, चिनहट क्षेत्र से कानपुर कमिश्नरेट में वांछित और 50,000 रुपये इनाम घोषित अपराधी सुरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना किदवई नगर, कानपुर में दर्ज विभिन्न मामलों में धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश के आरोप हैं।
गिरफ्तार का विवरण
नाम: सुरजीत कुमार
पिता का नाम: श्यामवली
स्थायी पता: ग्राम डमरूआ, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी स्थान और समय: सेमरा, चिनहट, लखनऊ; 06 जनवरी 2026, 16:00 बजे
फ्लैट दिलाने के नाम पर करता था ठगी
पूछताछ में सुरजीत कुमार ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई दिलीप राय बलवानी और भाभी रीता राय के साथ मिलकर लोगों को कानपुर और अन्य शहरों में कमर्शियल अथवा आवासीय फ्लैट/प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करता था। वर्ष 2021 में भगवती प्रसाद मिश्र नामक व्यक्ति से फ्लैट दिलाने के नाम पर धन वसूला गया। इसके बाद आरोपी परिवार ने फ्लैट देने से इनकार कर धमकियां दीं।
गोमतीनगर में इसके खिलाफ दर्ज कराया गया था मुकदमा
इसके अलावा, सुरजीत कुमार के खिलाफ लखनऊ के थाना गोमतीनगर में भी धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद सुरजीत कुमार को कानपुर कमिश्नरेट के थाना किदवई नगर में दर्ज मामले में पेश किया गया। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।एसटीएफ, उत्तर प्रदेश ने इस गिरफ्तारी को वांछित अपराधियों पर नकेल कसने की एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
यह भी पढ़े : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की काशी में भव्य शुरुआत
यह भी पढ़े : सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज
यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित
