लखनऊ/बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बरेली और लखनऊ यूनिट की संयुक्त टीम ने रविवार को बरेली जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कंडे मुंडा और बल्का मुंडा बताया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि भमोरा थाना क्षेत्र के रमपुरा बुजुर्ग गांव में कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं, जिन्हें बरेली के एक सप्लायर को सप्लाई करना है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव और लखनऊ मुख्यालय के एसआईएम सर्विलांस प्रभारी राजेश मिश्रा की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कंडे मुंडा और बल्का मुंडा बताया।

दोनों झारखंड के रांची जिले के रहने वाले

दोनों झारखंड के रांची जिले के रहने वाले हैं और यूपी में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। गिरफ्तार तस्करों के पास से 11 किलो ग्राम अवैध अफीम, एक कार, दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और 9,200 रुपये नकद बरामद हुए। एएनटीएफ ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।एएनटीएफ टीम ने कहा कि जांच जारी है और अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और यूपी के किन-किन जिलों में यह मादक पदार्थ सप्लाई कर रहे थे।

यह भी पढ़े : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की काशी में भव्य शुरुआत

यह भी पढ़े : गोंडा में राष्ट्र कथा के दौरान भावुक हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

यह भी पढ़े : सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *