मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में मंगलवार की भोर एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। स्थानीय निवासी आयुष गुप्ता (32) और उनकी मां उषा गुप्ता (62) की हत्या उनके ही सौतेले बेटे राहुल गुप्ता ने की।

शवों को नहर और अंधेरे में ठिकाने लगाने की कोशिश की

जानकारी के अनुसार, राहुल ने धारदार हथियार से अपनी मां और भाई की बेरहमी से हत्या की और शवों को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर नहर और अंधेरे में ठिकाने लगाने की कोशिश की। किस्मत देखिए कि आयुष का शव रास्ते में ही गिर गया, और उषा का शव राहुल ने मड़िहान ब्रांच नहर में फेंक दिया।

राहगीरों की सतर्कता ने इस जघन्य कांड का हुआ पर्दाफाश

घटना के दौरान राहगीरों की सतर्कता ने इस जघन्य कांड का पर्दाफाश कर दिया। राहुल शवों को छिपाने में व्यस्त था कि दो राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर आरोपी घर की ओर भाग गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली और हथियार सहित उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में राहुल ने मां के शव को नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली है।

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

आयुष के शव का पंचनामा कर कार्रवाई की जा रही है और पुलिस नहर में उषा देवी के शव की खोजबीन कर रही है।एडिशन एसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।यह घरेलू हिंसा का सबसे काला चेहरा है, जिसमें न केवल परिवार की खुशियों का अंत हुआ, बल्कि इलाके में सनसनी और डर का माहौल भी फैल गया है।

यह भी पढ़े : कपसाड़ कांड में रातों-रात बड़ा उलटफेर: हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बेटी रुड़की से बरामद

यह भी पढ़े : कोरोना की आड़ में ‘धर्म का सौदा’! बंद स्कूल बना धर्मांतरण का अड्डा, विदेशी फंडिंग का शक

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *