सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ के दौरे पर हैं और उन्होंने यहाँ आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 108 प्रशिक्षित अश्वों के साथ भव्य शौर्य यात्रा में शामिल होकर देश की परंपरा, पराक्रम और संस्कृति का प्रतीक प्रस्तुत किया।प्रधानमंत्री मोदी सुबह सर्किट हाउस से सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे और करीब 35 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे शंख सर्कल से एक किलोमीटर लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए, जो सद्भावना ग्राउंड स्थित सभा स्थल तक गई।
महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे
यह यात्रा न केवल सोमनाथ के इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ने वाली रही, बल्कि भारत के वीरता और संस्कृति के प्रतीक के रूप में भी देखी गई।प्रधानमंत्री मोदी आज राजकोट और गांधीनगर के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:45 बजे वे सोमनाथ से राजकोट के लिए रवाना होंगे। राजकोट में मोदी मारवाड़ी विश्वविद्यालय में सौराष्ट्र-कच्छ वाइब्रेंट समिट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा गांधीनगर जाएंगे। गांधीनगर में शाम 5:15 बजे महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और रात को राजभवन में विश्राम करेंगे।
जल, थल और नभ तीनों स्तरों पर इंतजाम किए गए
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमनाथ पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह जाडेजा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए जल, थल और नभ तीनों स्तरों पर इंतजाम किए गए हैं। 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं, साथ ही 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों, इंस्पेक्टर और एसआई अधिकारी भी सुरक्षा में लगे हुए हैं।यह भव्य शौर्य यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री की गतिविधियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
यह भी पढ़े : सीतापुर में जीएसटी चोरी का महाघोटाला बेनकाब: 7 शातिर अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार
