100 दिन में 15वां एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी आज़म खत्म

एसएमयूपीन्यूज,सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सोमवार तड़के एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ। सुल्तानपुर जिले में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधी तालिब उर्फ आज़म खान को मुठभेड़ में मार गिराया। गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी आज़म लखीमपुर खीरी का रहने वाला था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

खुद को फंसा देखकर पुलिस पर शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास पुलिस को इनामी बदमाश की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। तड़के घेराबंदी के दौरान खुद को फंसा देख आज़म ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF और पुलिस की गोलियां उसे जा लगीं।गंभीर रूप से घायल बदमाश को तत्काल लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आज़म पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था

एनकाउंटर की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।मारा गया बदमाश तालिब उर्फ आज़म खान (26) लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र का निवासी था। वह वहां हुए चर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आज़म पर गैंगरेप, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कुल 17 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।सूत्रों के अनुसार, आज़म बेहद शातिर अपराधी था और पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की पुलिस टीमें लगी थीं।

यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा

आखिरकार सुल्तानपुर में उसका अंत हो गया। यह एनकाउंटर पिछले 100 दिनों में पुलिस द्वारा किया गया 15वां बड़ा एनकाउंटर बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है और इससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।प्रदेश में इस एनकाउंटर के बाद साफ संदेश है—कानून से भागने वालों का अंजाम तय है।

यह भी पढ़े : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की काशी में भव्य शुरुआत

यह भी पढ़े : गोंडा में राष्ट्र कथा के दौरान भावुक हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

यह भी पढ़े : सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *