तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को यौन उत्पीड़न के एक मामले में हिरासत में ले लिया। पलक्कड़ से विधायक ममकूटथिल के खिलाफ हाल ही में दर्ज तीसरा यौन उत्पीड़न मामला सामने आया है। उनके खिलाफ पहले से ही दो मामले विशेष जांच दल (SIT) की जांच में हैं।

आधी रात हिरासत में लेकर पथानामथिट्टा लाया गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ममकूटथिल पलक्कड़ के एक होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें आधी रात हिरासत में लेकर पथानामथिट्टा लाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी बाद में दर्ज की जाएगी।यह मामला दुष्कर्म और एक महिला को गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने से संबंधित है। पहले मामलों में केरल उच्च न्यायालय और तिरुवनंतपुरम की सत्र अदालत ने ममकूटथिल को क्रमशः अंतरिम सुरक्षा और अग्रिम जमानत प्रदान की थी। इन्हीं आरोपों के चलते केरल कांग्रेस ने ममकूटथिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

विशेष जांच दल इस नए मामले की गहन जांच कर रही

विशेष जांच दल इस नए मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य दो मामलों के साथ इसे भी जोड़कर पूरी घटनाओं की पड़ताल की जा रही है।केरल में यह मामला राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी काफी चर्चा में बना हुआ है, और अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

यह भी पढ़े : सीतापुर में जीएसटी चोरी का महाघोटाला बेनकाब: 7 शातिर अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : केजीएमयू का रेजिडेंट डॉक्टर’ गिरफ्तार, शादी-दुष्कर्म-गर्भपात-धर्मांतरण का खौफनाक खेल बेनकाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *