एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। जांच के तहत ईडी ने अब तक समूह की लगभग 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है और ताजा कार्रवाई में कोलकाता, फरीदाबाद और मुंबई में स्थित करीब 99.26 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की हैं। इसमें औद्योगिक कार्यालय, फैक्टरी की जमीन और व्यावसायिक भवन शामिल हैं।

बाजार मूल्य 30 दिसंबर 2016 तक 99.26 करोड़ रुपये था

ईडी के अनुसार, इन संपत्तियों का आकलित बाजार मूल्य 30 दिसंबर 2016 तक 99.26 करोड़ रुपये था, जबकि वर्तमान में यह और अधिक हो सकता है। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि ये संपत्तियां उन कंपनियों के नाम पर थीं जिनके प्रमोटर नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आम्रपाली समूह के निदेशक अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार ने इन कंपनियों के सहयोग से टीएमटी बार और निर्माण सामग्री की खरीद के बहाने करोड़ों रुपये डायवर्ट किए।

कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से लेनदेन को अंजाम दिया

ईडी की पड़ताल में यह भी पता चला कि आम्रपाली समूह ने ग्राहकों से अग्रिम राशि वसूली, लेकिन फ्लैट और जमीन समय पर नहीं दी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि समूह ने धोखाधड़ी कर ग्राहकों की रकम का दुरुपयोग किया और कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से लेनदेन को अंजाम दिया। इसी प्रक्रिया के तहत मौर्या उद्योग लिमिटेड को 110.39 करोड़ रुपये डायवर्ट किए गए।

वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर मामला दर्ज किया

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी संपत्तियों की कुर्की और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य न सिर्फ ग्राहकों के हक की रक्षा करना है, बल्कि वित्तीय और रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी है।यह कदम आम्रपाली समूह पर चल रही कानूनी कार्रवाई का हिस्सा है और इसके जरिए धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जुड़ाव रखने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है।

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

यह भी पढ़े : यूपी में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, छात्रों-शिक्षकों को मिला अवकाश का तोहफा, अब 15 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

यह भी पढ़े : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला, जमानत मामलों में डिजिटल होगी पुलिस प्रक्रिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *