उप्र न्यूज़देश प्रदेश

झांसी मेडिकल कॉलेज में हादसा, डॉक्टर के इकलौते बेटे की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। यूपी के झांसी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे MBBS छात्र सार्थक खन्ना (22) की बुधवार सुबह हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। लखनऊ के निरालानगर निवासी सार्थक, डॉक्टर पिता रवि खन्ना और स्कूल संचालिका मां निधि खन्ना का इकलौता बेटा था। मंगलवार रात ही वह लखनऊ से इंटरसिटी ट्रेन से झांसी लौटा था।

इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

मिली जानकारी के मुताबिक, गर्मी और कमरे में लाइट न होने के कारण वह अपने दोस्त युवराज के रूम नंबर 60 में रुक गया था। सुबह करीब 7.45 बजे वह बालकनी की ओर गया, जहां से नीचे गिर गया। अन्य छात्रों ने उसे खून से लथपथ हालत में हॉस्टल की इमारत के नीचे देखा। साथी छात्र तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।सार्थक 2022 बैच का छात्र था और पैरामेडिकल कॉलेज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल हॉस्टल के रूम नंबर 58 में रहता था। उसके दोस्तों ने बताया कि वह पढ़ाई में बेहद मेधावी था और पहली ही बार में नीट एग्जाम पास किया था।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मयंक सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। छात्र बालकनी से गिरा, उसे तुरंत इमरजेंसी लाया गया लेकिन नहीं बचाया जा सका।”पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे झांसी पहुंच गए है।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : अपर सचिव की पत्नी समेत तीन महिलाओं से चैन लूटने वाला मुठभेड़ में घायल, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button