एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । थाना तालकटोरा क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आलमनगर स्टेशन के पास रेलवे जलालपुर फाटक (डाउन लाइन) पर युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की।
मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की हुई पहचान
फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान अर्जुनगंज निवासी 25 वर्षीय दीपाली और निशातगंज निवासी 40 वर्षीय सूर्यकांत के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका दीपाली की गुमशुदगी दो दिन पहले थाना सुशांत गोल्फ सिटी में दर्ज कराई गई थी। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक थाना कैंट क्षेत्र के सदर स्थित एक निजी कार्यालय में एक साथ कार्यरत थे।
पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही
प्रारंभिक जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि सूर्यकांत पहले से विवाहित था, जबकि दीपाली अविवाहित थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
उरई में आटा थाना क्षेत्र में शनिवार को हाइवे किनारे स्थित रेलवे स्टेशन के पीछे पानी में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
पुलिस जांच के आधार पर शव करीब पांच दिन पुराना
थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि, आटा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास पानी से तेज बदबू आने पर रेलवे कर्मचारियों ने आस पास जांच की तो पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पानी से युवक के शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच के आधार पर शव करीब पांच दिन पुराना है, जिससे मृतक की पहचान नहीं हाे पा रही है।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
यह भी पढ़े : सीतापुर में जीएसटी चोरी का महाघोटाला बेनकाब: 7 शातिर अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार
