एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार शाम भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जेहटा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। अचानक चली गोलियों से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मानकनगर निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से टाड़खेड़ा गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहे थे। बताया गया है कि वीरेंद्र और उनके भतीजे के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
घटनास्थल से कई कारतूसों के खोखे बरामद
शुक्रवार शाम करीब चार बजे भतीजा और उसका बेटा वीरेंद्र को अपने घर चलने के लिए कहने पहुंचे। वीरेंद्र ने उनके साथ जाने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोप है कि भतीजे ने अवैध असलहे से उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई कारतूसों के खोखे बरामद किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार हमलावरों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।
यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय
यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल
