उप्र न्यूज़देश प्रदेश

डीआरएम ऑफिस में सीबीआई का छापा, महिला रेलकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी में स्थित डीआरएम कार्यालय में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छापा मारकर एक महिला रेलकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मिशन गति शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़ी है, जहां इंजीनियरिंग विभाग में तैनात अंजुम निशा नामक महिला बाबू पर बिल पास कराने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप है।

रिश्वत की रकम लेते ही सीबीआई की टीम ने पकड़ा

ठेकेदार ने महिला कर्मचारी की मांग की सूचना सीबीआई को दी थी, जिसके बाद एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शाम लगभग चार बजे ठेकेदार ने लिफाफे में नकदी लेकर महिला को डीआरएम कार्यालय के बाहर बुलाया। जैसे ही अंजुम निशा ने रिश्वत की रकम वाला लिफाफा पकड़ा, पहले से घात लगाए बैठी सीबीआई टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

डीआरएफ दफ्तार में अफरा तफरी का रहा माहौल

सीबीआई की इस कार्रवाई से डीआरएम दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कई अधिकारी और कर्मचारी इस अचानक हुई कार्रवाई से सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम देर शाम तक ऑफिस में ही मौजूद रही और आगे की पूछताछ व कागजातों की जांच करती रही।फिलहाल आरोपी महिला रेलकर्मी से पूछताछ जारी है और सीबीआई मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश

यह भी पढ़े : ठाकुरगंज : नाले में गिरकर बहे युवक का एक दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

यह भी पढ़े : 57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार, 71 आरोपी नामजद

यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सावन के पहले सोमवार को लेकर खास ट्रैफिक प्लान जारी, जानिये

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button