एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा ने आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ड्यूटी के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के चेक प्रदान किए। कुल 14 करोड़ 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
शहीद परिवारों को मदद करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा कि ड्यूटी पर शहीद या दुर्घटनाग्रस्त होकर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी व्यवस्था और समाज के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देते हैं। ऐसे कर्मियों के परिवारों की मदद करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एमओयू के तहत मिलने वाला लाभ
उत्तर प्रदेश पुलिस का बैंक ऑफ बड़ौदा से हुआ एमओयू मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आकस्मिक दुर्घटना की दशा में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है। इसी व्यवस्था के तहत आज विभिन्न जनपदों के आश्रितों को चेक सौंपे गए।

प्रदत्त चेक का विवरण
निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप (प्रयागराज) – ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत्यु (12.07.2025)
धनराशि: ₹2,12,50000
उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद गोंड (महराजगंज) – ट्रैक्टर से टक्कर, इलाज के दौरान मृत्यु (01.04.2025)
धनराशि: ₹1,70,00,000
उपनिरीक्षक मंजीत सिंह (अमेठी) – अनियंत्रित बस की टक्कर, मृत्यु (20.06.2025)
धनराशि: ₹1,70,00,000
उपनिरीक्षक मोहित कुमार (शाहजहांपुर) – ट्रक की टक्कर, मृत्यु (01.02.2025)
धनराशि: ₹1,70,00,000
मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह (12वीं पीएसी फतेहपुर) – अज्ञात वाहन से टक्कर (05.04.2025)
धनराशि: ₹1,85,00,000
मुख्य आरक्षी अनुज कुमार (गाजियाबाद) – पीआरवी वैन के पास ट्रक से टक्कर (11.08.2025)
धनराशि: ₹1,70,00,000
आरक्षी बीर बहादुर (चंदौली) – पीछे से ट्रक की टक्कर (06.08.2025)
धनराशि: ₹1,70,00,000
आरक्षी राज गुप्ता (सिद्धार्थनगर) – गंभीर सिर चोट, इलाज के दौरान मृत्यु (29.05.2025)
धनराशि: ₹1,80,00,000
कार्यक्रम के दौरन यह भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार, आईजी भवन एवं कल्याण आर.के. भारद्वाज, आईजी कार्मिक शलभ माथुर, तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम कमलेश राठौर और शाखा प्रबंधक शशिकांत सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन
यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
