एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने आज पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षियों के दो मेधावी बच्चों को “ए.के. दास मेडल फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस” पुरस्कार प्रदान किया।
साल 2016 से दिया जा रहा यह सम्मान
यह सम्मान इंस्टीट्यूट फॉर कैरियर स्टडीज, लखनऊ की संस्थापक निदेशक डा. अमृता दास द्वारा अपने स्वर्गीय पिता एवं पूर्व डीजीपी ए.के. दास की स्मृति में वर्ष 2016 से प्रदान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षियों के बच्चों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
वर्ष 2025 के इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के विजेता
प्रिया कुमारी, पुत्री आरक्षी जयपाल सिंह (जनपद बदायूं) – 94%
आदरेश सिंह, पुत्र आरक्षी राघवेन्द्र सिंह (जनपद बांदा) – 92.8%

डीजीपी ने छात्रवृत्ति व मेडल प्रदान कर किया सम्मानित
डीजीपी ने दोनों छात्रों को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।पुरस्कार प्रदान करते हुए डॉ. अमृता दास ने कहा कि प्रिया और आदरेश की उपलब्धि पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है और यह छात्रवृत्ति योजना पुलिस कर्मियों के बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन
