smupnews

अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे, 89 वर्ष की आयु में निधन, शोले के वीरू ने कहा अलविदा

मुंबई। वरिष्ठ और दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। उन्होंने 89 की आयु में आखिरी सांस ली। वो यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। धर्मेंद्र के निधन से फिल्म उद्योग जगत गहरे सदमे में है। इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। धर्मेंद्र के निधन से भारतीय सिने जगत को बड़ी क्षति हुई है।

धर्मेंद्र ने 60 के दशक में अपने अभिनय का सफर शुरू किया

इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी कराई थी। कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। धर्मेंद्र महज अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक भावनात्मक याद हैं। उन्होंने अपने अभिनय, सादगी और जिंदादिली से भारतीय सिनेमा को अलग पहचान दी। उनकी यादें हमेशा अमर रहेंगी। धर्मेंद्र ने 60 के दशक में अपने अभिनय का सफर शुरू किया। वो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले अभिनेता हैं। वो पंजाब के एक गांव से निकलकर मायानगरी आए और अपने अभिनय से सबके दिलों में छा गए।

धर्मेंद्र ने लगभग 300 से ज्यादा फिल्में कीं

छह दशक तक फिल्मों में अभिनय करने वाले धर्मेंद्र ने लगभग 300 से ज्यादा फिल्में कीं। धर्मेंद्र की भावी पीढ़ी ने भी उनकी अभिनय की विरासत को संजोकर रखा है।पंजाब के लुधियाना जिले के गांव नासराली में धर्मेंद्र का जन्म आठ दिसंबर 1935 को हुआ था। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। पिता का नाम केवल कृष्ण और मां का सतवंत कौर था। धर्मेंद्र का शुरुआती जीवन सानेहवाल गांव में गुजरा। सरकारी स्कूल से पढ़ाई-लिखाई हुई। उनके पिता इसी स्कूल के हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ग्रहण की।

अभिनय करने की चाहत लिए वो मुंबई चले आए थे

फिल्म फेयर मैगजीन ने एक न्यू टैलेंट कॉम्पिटिशन करवाया था, जिसके विजेता धर्मेंद्र बने। इसके बाद अभिनय करने की चाहत लिए वो मुंबई चले आए थे। फिल्म ‘शोले’ उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म है। इस फिल्म में उनका निभाया वीरू का किरदार अमर हो चुका है। धर्मेंद्र का नाम लेने पर सबसे पहले यही किरदार दर्शकों को याद आता है। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी गोल्डन जुबली पूरी की है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, आठ की माैत, 19 घायल

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए डिजिटल सुरक्षा आवश्यक: आईजी ATS

यह भी पढ़े : दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट, राम मंदिर व एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

यह भी पढ़े : हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में इनामी गौ-तस्कर हसीन ढेर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *