एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में यातायात माह 2025 के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने जनपद के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर अभियान चलाकर कुल 1675 चालान किए।

तीन सवारी बैठाने पर 200 वाहनों का चालान

पुलिस के अनुसार, यातायात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों द्वारा वाहन चालकों को प्रतिदिन यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। पुलिस ने बताया कि हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों के 815 चालान, नो-पार्किंग नियम तोड़ने पर 209 चालान, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 91 चालान, बिना बीमा वाहन चलाने पर 21 चालान, रॉंग साइड वाहन चलाने पर 54 चालान, तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 200 चालान किए गए।

पुलिस ने लोगों से की अपील, यातायात नियमों का करें पालन

इसके अलावा 38 वाहनों को सीज भी किया गया है। यातायात पुलिस ने बताया कि नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात माह के दौरान यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गोमती नदी में मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता

राजधानी में मंगलवार शाम गोमती नदी में उस समय सनसनी फैल गई जब पीपा पुल के पास एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मड़ियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

मृतक की पहचान अमन प्रजापति के रूप में हुई

शिनाख्त के प्रयासों के दौरान मृतक की पहचान अमन प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र प्रजापति निवासी लकड़मंडी, थाना सआदतगंज के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अमन 2 नवंबर को घर से नाराज होकर निकल गया था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाना सआदतगंज में दर्ज थी (संख्या 57/2025)।मड़ियांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, दो आरोपी हिरासत में

राजधानी के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को उसके पुराने परिचित मित्र विमल यादव, पीयूष मिश्रा और शुभम शुक्ला अपने साथ ले गए थे।

विमल यादव की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही

आरोप है कि इनमें से विमल यादव और पीयूष मिश्रा ने नाबालिग के साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में नामजद आरोपी पीयूष मिश्रा और शुभम शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि विमल यादव की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : हत्या के पुराने केस की गुत्थी में उलझी पूजा की मौत, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

यह भी पढ़े : लखनऊ में कक्षा 7 के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बड़ी कार्ययोजना

यह भी पढ़े : डीएसपी दीप्ति शर्मा: भाई के समर्पण और मेहनत से बनी भारत की क्रिकेट स्टार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *