एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ठाकुरगंज क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित मामपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम की हत्या कर बदमाशों ने पुलिस अफसरों को खुली चुनौती दे डाली। पुलिस इस मामले में संदिग्ध हालात में मौत होने की बात बताने में जुटी है, लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो उसकी गोली मारकर जान ली गई है।
पुलिस को घटनास्थल से शराब के पाउच मिले
पुलिस को घटनास्थल से शराब के पाउच मिले हैं। इससे आंशका जताई जा रही है युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।बीकेटी क्षेत्र स्थित मामपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम का खून से लथपथ शव शनिवार देर शाम गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही
डीसीपी उत्तरी के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान प्रथम दृष्टया प्रदीप गौतम की हत्या की गई है और इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। डीसीपी उत्तरी का कहना है कि हत्यारों की तलाश में क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप को किसी परिचित ने शराब पीने के लिए बुलाया था। मौके से दो गिलास और शराब के पाउच मिलने से इस बात की पुष्टि होती है कि हत्या से पहले वहां पार्टी चल रही थी। आशंका है कि इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और गोली चला दी गई।पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक किसी ने औपचारिक तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि हत्या का राज जल्द ही उजागर किया जाएगा।
यह भी पढ़े : बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा अड्डा बन रहा लखनऊ : पूर्व डीजीपी ब्रजलाल
यह भी पढ़े : लखनऊ में बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, खंभे से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल
यह भी पढ़े : अमेरिका में बैठे एनआरआई को सीसीटीवी से दिखी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक छोड़ने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, डीजीपी ने 11 पुलिसकर्मीकिया निलंबित
