उप्र न्यूज़

लखनऊ में तीस वर्षीय युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं

सौरभ जायसवाल, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र के कंचन मार्केट में एक तीस वर्षीय युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। चरक चौकी प्रभारी ज्ञान राजपूत ने बताया कि शाम को करीब चार बजे सूचना मिली कि कंचन मार्केट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

मौके पर जाकर देखा तो शव पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले। लोगों ने बताया कि चटाई पर बैठा था और अचानक से लेट गया। इसके बाद वह नहीं उठा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से बाइक की चाबी मिली है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। ताकि युवक की पहचान हो सके। युवक का एकहरा सामान्य कद काठी है। पीली शर्ट व काली पेंट पहने हुए है। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button