उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ । नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब तबादले का दौर शुरू हो गया है। यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कानपुर के कमिश्नर राजशेखर का तबादला किया गया है।  इसके अलावा एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटाया गया है। वह आयुष घोटाले में ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में थे।

इसके अलावा दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें सचिव कृषि बनाया गया है। लोकेश एम कानपुर के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर के कमिश्नर बनाए गए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button