एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को गोमतीनगर विस्तार स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विजय शंकर अग्निहोत्री और उनकी टीम ने रामधुन प्रस्तुत की

समारोह के दौरान 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के रेडियो निरीक्षक विजय शंकर अग्निहोत्री और उनकी टीम ने रामधुन प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने “वैष्णव जन तो तेने कहिये” और “रघुपति राघव राजा राम” जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन कर सभी को भावविभोर कर दिया।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रो. संजय गुप्ता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया

इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. संजय गुप्ता ने गांधी जी के जीवन, आदर्शों और सिद्धांतों पर अपने विचार साझा किए। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रो. संजय गुप्ता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा रेडियो निरीक्षक अग्निहोत्री व उनकी टीम को भी सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़े : लखनऊ में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर जान दी

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण बोले, अपराधियों में कानून का भय, जनता में पुलिस पर विश्वास बढ़ा

यह भी पढ़े : गांधी-शास्त्री जयंती पर निष्ठा और कर्तव्य का लिया संकल्प

यह भी पढ़े : ऑनलाइन गेमिंग जाल में फँसकर किशोर की जान गई, शातिर झारखंड से गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *