होमउप्र न्यूज़संभल में मुल्ला अफरोज पर एनएसए की कार्रवाई

संभल में मुल्ला अफरोज पर एनएसए की कार्रवाई

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। संभल की शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हुईं हत्याओं में आरोपी दीपा सराय निवासी मुल्ला अफरोज पर एनएसए के तहत कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है।

मुल्ला अफरोज को 20 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल में हत्या करने वाले आरोपियों में शामिल एक आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य दो आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों के खिलाफ 23 अप्रैल को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। मुल्ला अफरोज को 20 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही आरोपी जेल में बंद हैं।

24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था

24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान मस्जिद के नजदीक से बवाल शुरू हो गया था। मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस पर आरोप है कि इन्होंने विदेशी हथियारों से गोली चलाई। इसमें कोटगर्बी निवासी अयान, नईम, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल और हयातनगर निवासी रोमान की मौत हो गई थी।

चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे

हालांकि रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एसआईटी ने छानबीन की तो शारिक साटा गिरोह प्रकाश में आया और इसी क्रम में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। आरोपियों के पास से पिस्टल व विदेशी कारतूस भी बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़े : गोसाईगंज में बाइक से पटाखा ले जाते समय भीषण विस्फोट, दो युवकों की मौके पर मौत

यह भी पढ़े : राजधानी में दीपावली पर 1018 अस्थायी पटाखा दुकानें मंजूर, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़े : दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा,प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा दो मुफ्त रसोई गैस

यह भी पढ़े : ईओडब्ल्यू ने चलाया ऑपरेशन शिकंजा, करोड़ों के घोटालों में वांछित 23 आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments