एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के डीएलएफ गार्डन सिटी में स्थित एक मकान में उस समय चोरी हो गई जब घर का मालिक संजीव श्रीवास्तव अमेरिका में था। घटना का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने अपने मोबाइल से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को घर में घुसते और बाहर निकलते देखा गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

संजीव श्रीवास्तव ने तुरंत पुलिस को ऑनलाइन शिकायत भेजी और बताया कि वह निजी कार्य से अमेरिका में हैं। 19 अक्टूबर की रात हुई इस चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।मोहनलालगंज थाना प्रभारी के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। मकान मालिक के भारत लौटने पर ही विस्तृत सूची मिल सकेगी।

पुलिस खंगाल रही आसपास लगे कैमरों से फुटेज

सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया कि जब चोर वारदात को अंजाम देकर निकल रहे थे, उसी वक्त पास से पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए गुजरी। पुलिस की मौजूदगी देखकर चोर झाड़ियों में छिप गए और कुछ देर बाद मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़े : गेस्ट हाउस में सफाईकर्मी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

यह भी पढ़े : शहादत की याद में वीरांगनाओं की आंखों से बहे अश्रु, जानिये शहीद पुलिसकर्मियों की पूरी कहानी

यह भी पढ़े : शहादत का गौरव: यूपी पुलिस के तीन सिपाही बने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

यह भी पढ़े : लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम, सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था में योगदान पर दिया जोर

यह भी पढ़े : मंदिर परिसर में गलती से पेशाब करने पर दलित बुजुर्ग को पीटा, फिर चटवाई पेशाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *