एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने NCRB द्वारा प्रकाशित Crime in India 2023 के सन्दर्भ में कहा कि प्रदेश में अपराध दर में गिरावट मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने NCRB रिपोर्ट पर किया बयान
डीजीपी ने बताया कि डेटा-आधारित रणनीतियों, क्राइम पैटर्न विश्लेषण, और पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल्स (PRVs) की तैनाती से चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि यूपी-112 त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली ने शहरी क्षेत्रों में पुलिस हस्तक्षेप का समय घटाकर सड़क अपराधों को कम किया है।
डेटा-आधारित रणनीति और यूपी-112 से अपराध पर काबू
डीजीपी ने यह भी बताया कि निजी सुरक्षा अलार्म सिस्टम को यूपी-112 से जोड़ने और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा मजबूत हुई है।
महिला सुरक्षा के संबंध में उन्होंने एंटी-रोमियो स्क्वॉड्स (ARS) की प्रभावशीलता का उल्लेख किया और कहा कि इससे संवेदनशील क्षेत्रों में महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने पर विशेष बल दिया गया
इसके अलावा, डीजीपी ने ऑपरेशन कन्विक्शन का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस और अभियोजन विभाग के समन्वय से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने पर विशेष बल दिया गया है, जिससे कानून का भय अपराधियों में उत्पन्न हुआ और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
यह भी पढ़े : लखनऊ पुलिस की महिला आरक्षियों ने जागरूकता दौड़ में दिखाया उत्साह
यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, ढेर हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश नईम कुरैशी
यह भी पढ़े : बागपत में जेल से रिहा हुए 1199 आरोपितों ने थाने में अपराध न करने की ली शपथ
यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी हादसा : रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच की मौत, नौ घायल
