एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में दशहरे की रात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय में तैनात रवींद्र शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ। घटना बीती रात लगभग 9 बजे घटी, जब शुक्ला अपनी कार से बेटी के साथ घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार उनकी कार से टकराते हुए निकल गई। रवींद्र शुक्ला ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की, लेकिन आरोपी ने बातचीत टालते हुए कहा, आगे चलकर हिसाब कर लेंगे। इसके बाद शुक्ला ने कार का पीछा करते हुए कौशलपुरी और खरगापुर इलाके तक पहुंच गए।

लोहे के राॅड से सिर पा बोला हमला

वहां आरोपी और उसके बेटे ने शुक्ला से विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर बाद आरोपी अपने घर से लोहे की रॉड लेकर वापस आया और शुक्ला के सिर पर हमला कर दिया। शुक्ला जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गए। इस दौरान उनकी बेटी भी मौके पर मौजूद थी और उसे भी धक्का-मुक्की तथा अभद्रता का सामना करना पड़ा।हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने शुक्ला को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है। शुक्ला ने गोमतीनगर विस्तार थाना में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि हमले में शामिल आरोपी लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात है। घटना ने न केवल इलाके में सुरक्षा के सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पुलिस कर्मियों की छवि पर भी संदेह पैदा किया है। डीसीपी अपराध कमलेश दीक्षित का कहना है कि प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्रवाई कर रहा है। मौके पर पुलिस टीम लगातार निगरानी में है और जांच में तकनीकी एवं गवाहों की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर जान दी

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण बोले, अपराधियों में कानून का भय, जनता में पुलिस पर विश्वास बढ़ा

यह भी पढ़े : गांधी-शास्त्री जयंती पर निष्ठा और कर्तव्य का लिया संकल्प

यह भी पढ़े : ऑनलाइन गेमिंग जाल में फँसकर किशोर की जान गई, शातिर झारखंड से गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *