एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजभवन प्रांगण में 5100 कन्याओं के पूजन एवं भोज कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आज सुबह 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। केवल एम्बुलेंस,चिकित्सकीय आपात स्थिति में प्रतिबंधित मार्गों पर भी पुलिस अनुमति देगी।आपातकालीन सहायता हेतु ट्रैफिक कंट्रोल नंबर – 9454405155 पर संपर्क करें।
मुख्य डायवर्जन व्यवस्था
बन्दरियाबाग चौराहा से राजभवन/डीएसओ/हजरतगंज – मार्ग बंद। यातायात गोल्फ क्लब या लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज से जाएगा।
लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केन्द्र/एनेक्सी/सिसेण्डी – मार्ग बंद। यातायात बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज से डायवर्ट।
हजरतगंज चौराहा से डीएसओ/बन्दरियाबाग – मार्ग बंद। यातायात सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण या रॉयल होटल, बर्लिग्टन चौराहे से डायवर्ट।
रॉयल होटल चौराहा से सिसेण्डी/डीएसओ/एनेक्सी/प्रेरणा केन्द्र/लालबत्ती – मार्ग बंद। यातायात हजरतगंज, सिकन्दरबाग या बर्लिग्टन होकर जाएगा।
1090 चौराहा से रोडवेज बसें – गोल्फ क्लब/बन्दरियाबाग नहीं जाएंगी। बैकुण्ठ धाम, चिरैयाझील होते हुए डायवर्ट।
पार्क रोड चौराहा से डीएसओ – मार्ग बंद। यातायात हजरतगंज या गोल्फ क्लब चौराहा होकर डायवर्ट।
डीएसओ चौराहा से पार्क रोड व पार्क रोड से हजरतगंज – एकल मार्ग अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा।
यह भी पढ़े : मिशन शक्ति 5 के तहत महिला पुलिस की प्रदेशव्यापी बाइक रैली
यह भी पढ़े : बिहार से आए दो तस्कर गोरखपुर में गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद
यह भी पढ़े :मुनीम ने खुद रची 5 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज
यह भी पढ़े :23 दिन बाद भी लापता टेलीकॉलर साक्षी का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
