एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।   जनपद गाजीपुर के थाना नोनहरा क्षेत्रांतर्गत 11 सितंबर को सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू की दुखद मौत की घटना ने हड़कंप मचा दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पुलिस पर सख्त कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पांच अन्य को लाइन हाजिर किया गया है।

अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मिलकर जताया शोक

जिलाधिकारी गाजीपुर ने प्रकरण की मिनिस्टीरियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन

घटना की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया है। कमिश्नरेट वाराणसी के डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल को SIT का अध्यक्ष बनाया गया है। टीम में अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी अंशुमान मिश्रा और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट वाराणसी नितिन तनेजा सदस्य नामित किए गए हैं।

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

यह SIT पूरे प्रकरण की परिस्थितियों और कारणों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी। इस कार्रवाई से साफ है कि सरकार और पुलिस विभाग इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से ले रहे हैं तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तत्पर हैं।

यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल, पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

यह भी पढ़े : अमौसी एयरपोर्ट पर अलर्ट: यात्री के बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप

यह भी पढ़े : एएनटीएफ गाजीपुर की बड़ी सफलता: 55 लाख की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर नौ राउंड फायरिंग, गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *