एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी में बरावफात जैसे संवेदनशील मौके पर शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे एक दरोगा की हरकत ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ड्यूटी पर तैनात दरोगा शराब के नशे में धुत नजर आ रहा है । मामला सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रभाव से उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान

जानकारी के अनुसार, चिनहट थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र सिंह को बरावफात पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वजीरगंज क्षेत्र के चौधरी गढ़इया इलाके में तैनात किया गया था। लेकिन ड्यूटी के दौरान वह शराब के नशे में इतने चूर हो गए कि पास के एक टेंट हाउस में जाकर बैठ गए। स्थानीय लोगों ने उनकी बिगड़ी हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया।

दरोगा धर्मेंद्र सिंह को ड्यूटी से तत्काल हटाया

वीडियो में दरोगा लड़खड़ाती जुबान जवाब देते दिख रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दरोगा की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने तत्काल रिपोर्ट भेजी और दरोगा धर्मेंद्र सिंह को ड्यूटी से हटा दिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दरोगा पर विभागीय कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय, यूपी बनेगा रोजगार और निवेश का हब

यह भी पढ़े : प्रमोशन पाए PPS अफसरों की तैनाती पर सस्पेंस, डीजीपी ने खुद लिया इंटरव्यू

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण, धर्म छिपाने का आरोप

यह भी पढ़े :यूपी में होमगार्ड भर्ती: 47 हजार पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *