एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गुडम्बा थाना क्षेत्र के विवेकानंद पुरम, कल्याणपुर में मंगलवार देर रात जमीन और पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में डेयरी संचालक आसिफ गाजी (24) और उसकी बहन सन्नो गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कैसे हुई वारदात
सूत्रों के मुताबिक रात करीब 11 बजे एसयूवी से दो युवक आए और घर में घुस गए। थोड़ी देर बाद उनके पीछे करीब दर्जनभर लोग भी पहुंच गए। उसी दौरान आसिफ घर आया तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली आसिफ के दाएं कंधे को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसकी बहन सन्नो के अंगूठे में जा लगी।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। खुद को घिरता देख आरोपी मौके से भाग निकले।
मौके पर हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही गुडम्बा पुलिस, उच्चाधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि विवाद की जड़ जमीन और पैसों का लेन-देन है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर केस दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी के लिए बनीं टीमें
एसीपी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर दो लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।
यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा
यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित
यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित
यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
