एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।सऊदी अरब के दम्माम से बुधवार सुबह लखनऊ पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। उड़ान के दौरान एक यात्री ने शौचालय में सिगरेट पी ली। धुआं फैलते ही स्मोक डिटेक्टर ने अलार्म बजा दिया और विमान के क्रू मेंबर्स अलर्ट हो गए। जांच में यात्री को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
आरोपी को पकड़कर पुलिस के किया हवाले
विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित यात्री मो. नासिर, निवासी रकाबगंज को लैंडिंग के बाद सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उनका चालान काटकर कार्रवाई कोर्ट को भेज दी है।गौरतलब है कि इससे पहले 16 अगस्त को लखनऊ से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस दौरान यात्री कुलदीप सिंह ने सिगरेट पी थी, जिसके चलते उन्हें विमान से उतार दिया गया था।
दो घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल
एक महीने के भीतर लखनऊ से जुड़ी उड़ानों में ऐसी दो घटनाओं के सामने आने से सुरक्षा जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई वाली घटना की जांच रिपोर्ट डीजीसीए को भेजी जा चुकी है और इस पर दिल्ली से टीम लखनऊ पहुंचकर पड़ताल करेगी।
यह भी पढ़े : नाले में गिरे मासूम की तलाश, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 44 पीपीएस अफसरों का तबदला
यह भी पढ़े : पत्नी और मां पर बांके से हमला, गर्भवती की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अफसरों के तबादले
यह भी पढ़े : यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई
यह भी पढ़े : खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान, जनता को बड़ी राहत
यह भी पढ़े : फ्री फायर की लत ने छीनी जिंदगी, बिहार के युवक पर गुमराह करने का शक
