एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं का विरोध बुधवार देर रात उग्र हो गया। मामला मंत्री द्वारा संगठन के पदाधिकारियों पर कथित अमर्यादित टिप्पणी से जुड़ा है। नाराज कार्यकर्ता रात में पार्क रोड स्थित उनके विधायक आवास के बाहर जुटे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मंत्री का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।

मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की

एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि देश के सबसे बड़े छात्र संगठन के खिलाफ संवैधानिक पद पर आसीन मंत्री की टिप्पणी उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विकास तिवारी, जतिन शुक्ला, अमन दुबे, शिवम सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आरोप, मंत्री के आवास पर कुछ उपद्रवी पत्थरबाजी की

वहीं, सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मंत्री के आवास पर कुछ उपद्रवी पत्थरबाजी और अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर जैसे अतिपिछड़े वर्ग के नेता के साथ इस तरह का व्यवहार गुंडागर्दी है और प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय, यूपी बनेगा रोजगार और निवेश का हब

यह भी पढ़े : प्रमोशन पाए PPS अफसरों की तैनाती पर सस्पेंस, डीजीपी ने खुद लिया इंटरव्यू

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण, धर्म छिपाने का आरोप

यह भी पढ़े :यूपी में होमगार्ड भर्ती: 47 हजार पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *