एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में पारा थाना क्षेत्र में बीएससी की एक छात्रा ने दूसरे धर्म के युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि रेहान खान पिछले दो महीनों से लगातार उसे परेशान कर रहा था और धमकियों के जरिए मानसिक उत्पीड़न करता रहा। पीड़िता ने बताया कि कई मौकों पर आरोपी ने कोचिंग जाते समय सड़क पर रोककर उसे प्रताड़ित किया।
रेहान ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी
21 अगस्त को ऑटो से कोचिंग जाते समय आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और होटल ले जाने के लिए मजबूर किया। छात्रा के अनुसार, रेहान ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह पीड़िता को पारा क्षेत्र स्थित सरदार भगत सिंह होटल ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
इसके बाद आरोपी ने कई बार उसे होटल बुलाकर यौन उत्पीड़न किया।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे उठक-बैठक करने जैसी बेइज्जती भरी हरकतें भी करवाई। डर और तनाव के चलते पीड़िता ने यह घटना अपनी बुआ को बताई।
CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही
पारा पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल
यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल
