एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि विभाग के सभी कर्मचारियों को बेहतर और समयानुकूल प्रशिक्षण मिलेगा, ताकि उपभोक्ताओं को और अच्छी सेवा दी जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को शामिल किया जाए और इसकी पूरी योजना जल्द बनाई जाए।

संविदा कर्मियों को समय से मिलेगा वेतन

बैठक में उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों समेत सभी की बायोमैट्रिक उपस्थिति से ही मॉनीटरिंग हो और वेतन भी उसी आधार पर तैयार किया जाए। संविदा कर्मियों को समय से वेतन मिलना और अनुरक्षण कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

तृतीय श्रेणी में पदोन्नति देने पर विचार होगा

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि उनकी क्षमता और कुशलता के आधार पर उन्हें तृतीय श्रेणी में पदोन्नति देने पर विचार होगा। इसके लिए प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया तय की जाएगी।उन्होंने वार्षिक गोपनीय आख्या समय पर पूरी करने और अनुशासनात्मक मामलों का निपटारा जल्दी करने के निर्देश भी दिए, ताकि पदोन्नति में देरी न हो।बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, निदेशक कार्मिक प्रबंधन और प्रशासन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: यूपी के छात्र अब यूके में ले सकेंगे मास्टर्स डिग्री, दो नए विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी

यह भी पढ़े : चंदे की आड़ में टैक्स चोरी, 20 राजनीतिक दलों की भूमिका उजागर

यह भी पढ़े : पत्रकार की हत्या करने वाले दो शूटरों को पुलिस ने किया ढेर

यह भी पढ़े : चाैंकाने वाला खुलासा: मजहब बदलवाकर विदेश भेजते थे लड़कियां, फिर हर अंग का होता था …

यह भी पढ़े : एसटीएफ से मुठभेड़ में झारखंड का कुख्यात माफिया छोटू सिंह ढेर, एके-47 राइफल बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *