एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में एक बच्ची को अगवा कर हैवानियत की सारी हदें पार करने की घटना को लेकर पुलिस ने बारह घंटे के अंदर ही ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आज गुरुवार को पुलिस ने इनकाउंटर में आरोपी को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए है। उधर घटना में घायल बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

नमकीन खिलाने के बहाने उठाकर अपने घर ले गया मासूम को

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक आठ साल की मासूम को पड़ोस के ही चालीस वर्षीय एक युवक उसे नमकीन खिलाने के बहाने उठाकर अपने घर ले गया जहां उसके साथ दरिंदगी की गई। खून से लथपथ बच्ची को देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन मासूम को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां तहरीर लेकर पुलिस ने तत्काल दरिंदे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दरिंदगी की घटना में घायल बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हैवानियत की घटना के बाद आरोपी भी गांव से फरार हो गया।

आठ पुलिस कर्मियों ने आरोपी की तलाश शुरू की

एसपी डाँ.दीक्षा शर्मा ने हैवानियत की घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे की गिरफ्तरी के लिए पुलिस की टीमें बनाई। राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज के नेतृत्व में आठ पुलिस कर्मियों ने आरोपी की तलाश शुरू की। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि अरोपी बृजनंदन (४०) पुत्र परमानंद तलाश के लिए रात भर सर्च आपरेशन चलाय़ा गया।

एक अवैध असलहा व कारतूस और खोखा बरामद

आखिरकार राठ कस्बे के कांशीराम कालोनी के पास श्यावरी रोड में गुरुवार को तड़के उसे घेर लिया गया। घटना के बारह घंटे के अंदर मासूम से दरिंदगी करने वाला पुलिस की गोली से लंगड़ा हो गया। बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध असलहा व कारतूस और खोखा बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *