उप्र न्यूज़देश प्रदेश

ड्रग तस्करी में महिला मॉड्यूल सक्रिय, ANTF बरेली की कार्रवाई में असम-बरेली कनेक्शन उजागर

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) यूनिट बरेली ने अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह असम से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैले ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा था, जो मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तकनीक और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर रहा था।

इनके कब्जे से भारी मात्रा में सामान हुआ बरामद

गिरफ्तार महिलाओं में पहली है प्रियंका दास, निवासी बेलकला, थाना बोकाजान, जिला कार्बी आंगलोंग, असम। उसे बरेली की यूनिवर्सिटी रोड पर गिरफ्तार किया गया। दूसरी तस्कर सिमरन कौर, निवासी संजयनगर, बरेली को उसके घर से ही पकड़ा गया।गिरफ्तारियों के दौरान टीम ने अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन समेत), क्रिप्टो करेंसी सर्वर, हाईड्रोक्लोरिक एसिड, आईपैड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, डीवीडी प्लेयर, इलेक्ट्रॉनिक तुला, स्विफ्ट डिजायर कार, और एक नाजायज शस्त्र बरामद किया।

थाना बरादरी बरेली में दर्ज कराया गया मुकदमा

इस कार्रवाई के आधार पर थाना बारादरी, बरेली में NDPS एक्ट की धाराएं 8/18/21/29/60 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था/अपराध), व ANTF मुख्यालय लखनऊ के निर्देशन में की गई। इसमें बरेली ANTF टीम, थाना बारादरी पुलिस और लखनऊ से आई सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही।

पूछताछ के दौरान एएनटीएफ के हाथ लगे कई अहम सुराग

पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। यह मामला इस ओर संकेत करता है कि नशे के अवैध कारोबार में अब महिलाओं की भी अहम भूमिका और तकनीकी साधनों का संगठित रूप से इस्तेमाल बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़े : कंधे देते-देते थक चुका बाप, तीसरी औलाद की मौत पर टूटा सब्र, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button