एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के चिनहट इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुलतानपुर के कुख्यात बाहुबली भाई अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी की सर्विसिंग को लेकर टोयोटा एजेंसी के वर्कशॉप में जा धमके और सुपरवाइजर की बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपियों ने न सिर्फ लात-घूसों और पिस्टल के बट से हमला किया बल्कि कर्मचारियों पर भी पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी।
सर्विसिंग को लेकर बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, घटना चिनहट स्थित सनी टोयोटा एजेंसी पर हुई। यहां सुपरवाइजर प्रमोद विश्वकर्मा ने गाड़ी लगाने और तुरंत सर्विसिंग करने पर आपत्ति जताई। इसी पर साहबुद्दीन और उसका भाई इरफान भड़क गए। देखते ही देखते दोनों ने सुपरवाइजर पर पिस्टल तान दी और मारपीट शुरू कर दी।
कर्मचारियों को भी पीटा, CCTV में कैद
बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों को भी आरोपियों और उनके गुर्गों ने बुरी तरह पीटा। जाते-जाते धमकी दी कि “हफ्तेभर में जान से मार देंगे।” घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे और कर्मचारियों के मोबाइल वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। वहीं इस घटना से वर्कशॉप में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित सुपरवाइजर की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किय मुकदमा
पीड़ित सुपरवाइजर ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद चिनहट पुलिस ने साहबुद्दीन, इरफान और उनके गुर्गों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि खुलेआम पिस्टल तानकर धमकी देने की यह घटना दिखाती है कि अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है।
यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में
यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार
यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी
यह भी पढ़े : 75 जिलों को मिली फॉरेंसिक मोबाइल वैन, लखनऊ से सीएम योगी ने दी सौगात
