एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में बुधवार को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अधीक्षक और सीनियर नर्स के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। रूटीन निरीक्षण के दौरान CHC अधीक्षक डॉ. विनय सिंह और सीनियर नर्स कुसुम सेंगर के बीच किसी मुद्दे पर तीखी कहासुनी हो गई।

अचानक से नर्स की खराब हो गई तबीयत

गहमागहमी के बीच नर्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वहीं भर्ती कराया गया। सूचना पाकर नर्स के पति और वकील बेटे अस्पताल पहुंचे। स्थिति को संभालने के बजाय दोनों पक्षों में फिर से बहस छिड़ गई, जो धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। इस दौरान नर्स के वकील बेटे ने अधीक्षक को थप्पड़ जड़ दिया।

पुलिस ने तहरीर मिलने पर शुरू की जांच

हंगामे की जानकारी मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। नर्स के बेटे ने आरोप लगाया कि अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना की। उन्होंने इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है।वहीं, अधीक्षक डॉ. विनय सिंह ने मामले पर अपनी सफाई देने के लिए सीएमओ से मुलाकात की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोप-प्रत्यारोप की सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बलिया खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कोटेदार सुनील गिरफ्तार, 19 साल से चल रहा था फरार

यह भी पढ़े : लखीमपुर के 50 करोड़ निवेश घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गोण्डा भूमि घोटाला: मृतक की जमीन हड़पने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बलरामपुर में में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

यह भी पढ़े : बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, 12 से अधिक घायल

यह भी पढ़े : खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, सभी उत्तर प्रदेश के

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *