Uncategorized

शराब पिलाने के बाद शारीरिक संबंध का वादा पूरा न करने पर महिला की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । लखनऊ राजधानी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला की हत्या कर उसकी लाश को सूनसान गली में शराबी समझकर छोड़ने की गंदी साजिश रचने वाले दो दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता डीसीपी पूर्वी की क्राइम/सर्विलांस टीम व थाना गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली है।

कैसे रची गई वारदात

दिनांक 1 दिसंबर को रेखा वर्मा (37) की हत्या का मुकदमा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने फौरन फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए व आसपास के सीसीटीवी स्कैन किए। मुखबिर की सूचना और फुटेज विश्लेषण ने इस सनसनीखेज हत्या का राज खोल दिया।मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह ई-रिक्शा चलाता है। 30 नवंबर की रात वह शराब लेने गया जहां उसे रेखा वर्मा खड़ी मिलीं। आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा में बैठाया और दोस्त सूरज पाल के ठिकाने पर ले गया।

लाश को गली में फेंक भागे आरोपी

जहाँ दोनों ने महिला को नशीली शराब पिलाई। आरोपी सूरज की झोपड़ी में शराब पीने के बाद, जब महिला ने संबंध बनाने के बजाय पैसे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, तो गुस्से में आकर दोनों ने उसे धक्का दे दिया। सिर तख्ते से टकराते ही वह अचेत होकर गिर गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।दोनों आरोपियों ने रात में देर तक इंतजार किया और फिर मृत शरीर को दूसरे ई-रिक्शा में डालकर गली में दीवार के सहारे इस तरह पटक दिया कि लगे महिला शराब पीकर गिरी है। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

पुलिस की फुर्ती से पकड़े गए कातिल

कानपुर और लखनऊ निवासी दोनों अभियुक्तों को विनीत खंड सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया गया। हत्या में प्रयुक्त दो ई-रिक्शा, मृतका की चप्पल व आधार कार्ड की कॉपी बरामद की गई है।उनके खिलाफ मुकदमे में धारा 103(1) के साथ धारा 238 बीएनएस में बढ़ोत्तरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इनके और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर पुलिस ने दोषियों को जेल की राह दिखा दी है, जबकि मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button