एसएमयूपीन्यूज, बुलंदशहर। जनपद के खुर्जा क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए।

हादसा घटाल गांव के पास हुआ

पुलिस के मुताबिक, कासगंज जिले के सोरो थाना क्षेत्र के रफायतपुर और मिलकिनिया गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा घटाल गांव के पास हुआ, जिससे ट्रॉली में सवार श्रद्धालु सड़क पर बिखर गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी क्राइम शंकर प्रसाद सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

सीएचसी और जटिया अस्पताल में भर्ती कराया

घायल श्रद्धालुओं को कैलाश अस्पताल, मुनी सीएचसी और जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैलाश अस्पताल में दो बच्चों समेत छह और मुनी सीएचसी में दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

मृतकों की पहचान ईपू बाबू (40), रामबेटी (65), चांदनी (12), घनीराम (40), मोक्षी (40), शिवांश (6), योगेश (50) और विनोद (45) के रूप में हुई है।जिलाधिकारी ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश, रिश्तेदारों ने शव लेने से किया मना, घर में केवल मिला कुत्ता

यह भी पढ़े : आगरा में बड़ा खुलासा: एसटीएफ ने पकड़ी ढाई करोड़ की अवैध दवाएं

यह भी पढ़े : डीजीपी आवास के पास चोरी, लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

यह भी पढ़े : सुशांत गोल्फ सिटी में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

यह भी पढ़े : पूजा पाल की हत्या हो गई तो हमें काटनी पड़ेगी जेल : अखिलेश यादव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *