एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। वृंदावन कालिंदी पार्क के पास शारदा नहर में नहाते समय आठ वर्षीय शिवम की डूबकर मौत हो गई। ईश्वरी खेड़ा निवासी शिवम के पिता मुकेश गौतम ने बताया कि उनका मूल घर काकोरी के अलीपुर क्षेत्र में है और वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

नहाते -नहाते गहरे पानी में चला गया

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब चार बजे शिवम घर के पास स्थित नहर में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया। घटना की खबर मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शिवम पानी में डूब चुका था।

काफी प्रयास करने के बाद मिला शव

स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसका शव नहर से बाहर निकाला।मासूम शिवम ईश्वरी खेड़ा के ज्ञान सरोवर स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार में मातम पसर गया। मोहल्ले के लोगों ने भी इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *