उप्र न्यूज़देश प्रदेश

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे: एक दिन में गई पांच जानें, कई घायल

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।सोमवार का दिन प्रदेश में सड़क हादसों के लिहाज से बेहद मनहूस साबित हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में छात्राएं, मासूम बच्चा और पर्यटक शामिल हैं।

दो छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

पहला हादसा आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां सुबह कॉलेज जा रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आंचल यादव (20) और अंशिका यादव (21), दोनों साइकिल से श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज, मईखरगपुर जा रही थीं। जैसे ही वे नंदी भौजी गांव के पास पहुंचीं, आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही कार ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अंशिका को मृत घोषित कर दिया गया और आंचल ने भी जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर खड़े एक ट्रक से पर्यटकों की कार टकराई

दूसरा हादसा शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। गोरखपुर से नैनीताल जा रहे पर्यटकों की कार लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शिवम पांडेय (37), उनका बेटा माधवन (2) और एक अन्य महिला श्वेता द्विवेदी (42) की मौके पर ही मौत हो गई। शालिनी पांडेय, शिवांश (5) और ड्राइवर अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार वाहन राहगीरों के लिए घातक हो रहे साबित

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।यह दोनों हादसे राज्य में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। तेज रफ्तार वाहन और लापरवाह ड्राइविंग न केवल यात्रियों बल्कि राहगीरों की जान के लिए भी घातक बनते जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : मेघालय से लापता इंदौर की सोनम ने ही कराई पति राजा की हत्या, यूपी के ढाबे से पकड़ी गई

यह भी पढ़े : Beyond the Badge के एपिसोड में यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने साझा की सफलता की कहानी, जानिये क्या

यह भी पढ़े : यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रेलवे ने बदले कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव

यह भी पढ़े : क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया की सगाई में परिवार सहित पहुंचें अखिलेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button