एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजूपुर गांव में एक युवक ने कथित रूप से पुश्तैनी जमीन छिन जाने और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें दो लोगों को अपने कृत्य के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

खेत में जाकर जान देने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया

मृतक की पहचान गांव निवासी अभय के रूप में हुई है। उसने खेत में जाकर जान देने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभय ने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया है कि जितेंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह नामक दो लोगों ने मिलकर उसकी पुश्तैनी जमीन को धोखे से अपने नाम करा लिया। वीडियो में भावुक होते हुए अभय कहता है कि उसने कई बार प्रशासनिक अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। वीडियो में उसने यह भी बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जूझ रहा था, लेकिन जमीन के विवाद ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया।

गांव में शोक और रोष का माहौल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीबीडी थाना प्रभारी के मुताबिक, वायरल वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है और नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।इस घटना के बाद गांव में शोक और रोष का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि वीडियो में जिन लोगों को अभय ने जिम्मेदार बताया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अभय काफी समय से न्याय के लिए भटक रहा था, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी ने उसकी उम्मीदें तोड़ दीं।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : आठवीं के छात्र ने की खुदकुशी, मोबाइल गेम खेलने पर मां ने लगाई थी फटकार

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस मुख्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह

यह भी पढ़े : जौनपुर में शास्त्रों की तस्करी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

]यह भी पढ़े : मॉडल चाय वाली से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *